top of page
Search

कैसे अडानी सरगुजा बढ़ा रहा रिमोट एरिया में शिक्षा स्तर?

  • adanisurguja
  • Nov 16, 2023
  • 3 min read


अडानी ग्रुपदेश में जो आर्थिक विकास कर रहा है उस से सभी परिचित है। लेकिन आज हम बात बात कर रहे हैं गौतम अडानी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कल्याण के कामों के बारे में जिसमें श्री अडानी सरगुजा में चल रहे अपने स्कूल के माध्यम से आदिवासी बच्चों को शिक्षित कर देश के सुदूर इलाकों में भी जीवन स्तर को सुधार रहे है। अडानी सरगुजा के अलावा ऐसे और भी एजुकेशनल प्रोग्राम है जिनके द्वारा अडानी ग्रुप नई जनरेशन को शिक्षा दे रहा है।


क्या है अडानी सरगुजा की विशेषता?

अडानी ग्रुप द्वारा अडानी फाउंडेशन के माध्यम से आज देश भर के अलग अलग रिमोट एरियाज में आदिवासी और गरीब तबके के बच्चों को आधुनिक शिक्षा द्वारा सुशिक्षित बनाने के लिए अडानी विद्या मंदिर के रूप में एडवांस स्कूलों की एक श्रृंखला चलाई जा रही है। इसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भी अडानी विद्या मंदिर संचालित किया जाता है जो अडानी सरगुजा या अडानी विद्या मंदिर, सरगुजा के नाम से विख्यात है।


अडानी सरगुजा का लक्ष्य हर वर्ग के बच्चे का विकास करना है जिससे भविष्य में भारत एक सक्षम और पूर्णतः विकसित राष्ट्र की लिस्ट में गिना जाए। देश के केंद्रीय शिक्षा मंडल से मान्यता प्राप्त अडानी सरगुजा में को-एड (को-एजुकेशन का शार्ट फॉर्म, जिसमें लड़का लड़की साथ पढ़तें है) मेथड द्वारा शिक्षा दी जाती है। इससे क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के बच्चों के साथ उनके परिवार को भी एक नई दिशा मिलेगी और वे एक अच्छा जीवन जी सकेंगे। मार्केट डिमांड और अलग अलग सेक्टर में होने वाले बदलावों को ध्यान में रखते हुए अडानी सरगुजा स्कुल में बच्चों को इंडस्ट्री ओरिएंटेड टीचिंग द्वारा शिक्षा दी जा रही है जो उन्हें आसानी से रोजगार पाने और अपने अपने क्षेत्रों में उन्नति करने में सहायक होगी। अडानी सरगुजा, अडानी ग्रुप द्वारा एक बड़े बदलाव के लिए किए जाने वाले अनेकों प्रयासों का एक हिस्सा है।


अडानी विद्या मंदिर वर्ष 2013 में स्टार्ट किया गया था जिसमें आज सरगुजा जिले के आदिवासी और गरीब परिवारों के लगभग 700 से अधिक बच्चे में पढ़ रहे हैं। बेहतर डाइट, बेहतर स्टडी मटेरियल, बेहतर कपड़े और अन्य सभी सुविधाएँ आज सरगुजा के आदिवासी बच्चों को मिल रही है। अर्बन क्षेत्रों में अडानी सरगुजा आज आवश्यक सेक्स इक्वलिटी और गर्ल चाइल्ड एजुकेशन को भी बढ़ावा दे रहा है। इन दोनों ही काम से न केवल समाज में लिंग भेद को लेकर विचारधारा बदलेगी बल्कि लड़कियों के जीवन स्तर में काफी सुधार आएगा, शिक्षा का अधिकार मिलेगा, उनके साथ होने वाले भेदभाव और अन्य कुरीतियों से समाज को निजात मिलेगी और लड़कियों के प्रति विचारधारा धीरे-धीरे बदलेगी जिससे कि कन्या भ्रूण हत्या और दहेज जैसी कुप्रथाओं पर भी हम नियंत्रण पा सकेंगे। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि अपने अनेको॔ उद्योगों के माध्यम से अडानी ग्रुप देश के आर्थिक परिवेश को सुदृढ़ बनाने के साथ ही समाजिक परिवेश को भी काफी मजबूत, शिक्षित और सुव्यवस्थित बना रहा है।


वर्ष 2020 में समग्र शिक्षा सशक्त भारत अवार्ड से सम्मानित अडानी सरगुजा आज देश के आदिवासी इलाकों में शिक्षा को पहुँचा कर निम्न वर्ग की सोशल लाइफ को बेस्ट बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है। अडानी सरगुजा के अंतर्गत शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चे आज शासकीय और निजी संस्थानों में उच्च स्तर पर पहुँच चुके हैं जो न केवल अडानी ग्रुप के लिए बल्कि समाज और पूरे देश के लिए गर्व का विषय है कि अभाव में जीवन जीने के बावजूद उन्होंने अडानी ग्रुप द्वारा दिए जाने वाले अवसर का पूरा-पूरा लाभ उठाया और अपने साथ-साथ अपने क्षेत्र के लोगों के जीवन को भी बेहतर बनाया।


और किन प्रोजेक्ट्स से समाज को शिक्षित बना रहा है अडानी ग्रुप?


अडानी सरगुजा के अतिरिक्त अडानी ग्रुप ज्ञानोदय, उत्थान, आमची शाला-आदर्श शाला, नवचेतन विद्यालय, नवयुग वर्ल्ड स्कूल, अडानी पब्लिक स्कूल, अडानी विद्यालय, अम्बुजा निकेतन स्कूल जैसे प्रोजेक्ट्स के माध्यम से देश भर के गरीब और असमर्थ परिवारों के बच्चों को उच्च स्तर शिक्षा निशुल्क या न्यूनतम फीस पर दे रहा है जिससे उनके साथ साथ देश का भविष्य भी बेहतर होगा। इन अलग अलग प्रोजेक्ट्स से बच्चों को स्मार्ट एजुकेशन के साथ जरुरी शिक्षा, पर्सनालिटी इम्प्रूवमेंट और अन्य लर्निंग्स भी मिल रही है जो इनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। आज इन सभी प्रोजेक्ट्स से लाखों बच्चों के जीवन में सुधार हो रहा है और भविष्य में वे एक बेहतर व्यक्तित्व के रूप में समाज के साथ उनके परिवार और क्षेत्र के व्यापक विकास का जरिया बनेंगे।


नेशन बिल्डिंग के लक्ष्य को पूरा करने के लिए आज अडानी ग्रुप हर तरह से प्रयास कर रहा है और सबसे से पहले राष्ट्र की उन्नति ही अडानी ग्रुप का मोटो है। इसके लिए अडानी ग्रुप का मानना है कि आज के बच्चों को तैयार करके ही हम देश को सक्षम बना सकते है। अडानी सरगुजा और अन्य योजनाओं के द्वारा अडानी ग्रुप आज जो सेवाएं समाज को दे रहा है वे सभी मिलकर कल एक नए भारत और विकसित भारत को बनाएंगी।


 
 
 

Comments


अडानी सरगुजा

अडानी सरगुजा.png

देश के छत्तीसगढ़ राज्य के सरगुजा जिले में अडानी समूह द्वारा अडानी विद्या मंदिर संचालित किया जाता है। क्षेत्र के आदिवासी समुदाय के बच्चों को आधुनिक शिक्षा पद्धति के माध्यम से एक बेहतर भविष्य देने का प्रयास है एवीएमएस (अडानी विद्या मंदिर सरगुजा)। 

© 2023 by अडानी सरगुजा Powered and secured by Wix

bottom of page